अमरोहा

एमबीबीएस डॉक्टर ने कथित पत्रकार पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस को दी तहरीर।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा /हसनपुर नगर में स्थित एक चिकित्सक के द्वारा युवक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी डॉ. हरकेश सिंह एमबीबीएस ने एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और मानहानि का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि नगर में उनका अस्पताल ‘केयर 24/7’ स्वास्थ्य विभाग में विधिवत पंजीकृत है।​आरोप है कि उक्त युवक निजी चिकित्सकों को निशाना बनाकर झूठी खबरें छापता है और बाद में खबर हटाने के बदले पैसों की डिमांड करता है। मांग पूरी न होने पर वह चिकित्सकों को ‘झोलाछाप’ बताकर सोशल मीडिया पर अपमानित करता है। चिकित्सक ने जिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस से आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। जब इस बारे में कोतवाली के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अमित कुमार से बात की तो उन्होंने बताया तहसील प्राप्त हुई है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button