किशनपुरा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
मेरठ व्यापार मंडल (रजि.) के विस्तार स्वरूप गठित किशनपुरा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह किशनपुरा बाजार में भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष शैकी वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महानगर सचिव सौरव बाफर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों व्यापारियों ने मेरठ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ते हुए व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया, जिससे संगठन की शक्ति को नया बल मिला।
कार्यक्रम में किशनपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जैन, संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष चिराग गर्ग (हींग वाले), महामंत्री प्रेमचंद प्रजापति, अनुज कश्यप, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश पटेल, मंत्री नवनीत गोयल, मंत्री रोहित गोला, मंत्री योगिन्द्र पाल, महानगर उपाध्यक्ष पुनीत रस्तोगी, सहित अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त लोकेश गुप्ता, रजत पटेल, संदेश निषाद, विजय गिरी, मनोज लोधी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


