बेतुल

बैतूल सम्मान पाकर अभिभूत हुए पेंशनर्स

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का गरिमामय आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल द्वारा 05 जनवरी को माह दिसंबर में सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने की। मंच पर सेवा निवृत्त सहायक संचालक शिक्षा विभाग सुबोध शर्मा, सेवा निवृत्त प्राचार्य सुरेश कुमार दुबे, संयोजक भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ नरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन सुन्दर लाल कड़वे, वरिष्ठ संरक्षक मंडल बी.आर. धोटे, सी.आर. पाटिल, व्ही.एन. पाल, के.एल. बड़ोदे तथा संभागीय अध्यक्ष अशोक बोरखड़े उपस्थित रहे।
प्रबुद्ध मंच द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पूजन-अर्चन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत उद्बोधन सुन्दर लाल कड़वे ने दिया। अशोक बोरखड़े ने एसोसिएशन की पृष्ठभूमि से अवगत कराया। बंशीलाल मासोदकर एवं सुश्री मीरा शेषकर ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, महिला शिक्षा एवं सामाजिक समरसता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने एसोसिएशन को पेंशनर्स के लिए च्यवनप्राश बताते हुए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, आयुर्वेदिक तेल वितरण तथा ग्राम पंचायत बोड़ी बघवाड़ में वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों की जानकारी दी। समारोह में सुबोध कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार दुबे, राजेन्द्र कुमार जोशी, सुरेश कुमार राठौर, चंद्रभान डिगरसे, साधना उदयपुरे, अशोक कुमार राने तथा नारायण राव देशमुख का तिलक, शाल-श्रीफल, स्वागत पट्टिका एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।
सम्बोधन में रोशन लाल मौखेड़े, बी.आर. धोटे एवं रमेश कुमार वर्मा ने विचार रखे। कैलाश चंद्र मालवीय एवं भीमसेन करदाते ने सदस्यता दिलाई। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे सुन्दर लाल कड़वे निवास पर तिरंगा फहराने की सूचना दी गई। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button