रामपुर शाहबाद
नवागत क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नवागत क्षेत्र अधिकारी देवकी नंदन के नेतृत्व में शाहबाद पुलिस ने देर शाम फ्लैग मार्च किया l यह फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर मेन मार्केट में होते हुए पुराने डाकखाने से बंगाली चौराहे पर होते हुए बिलारी चौराहे पर फ्लैग मार्च का समापन हुआ l बीच-बीच में क्षेत्राधिकारी ने लोगों से रुक रुक कर बातचीत की पुलिस का सहयोग करने की अपील की किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर या आसामाजिक तत्व के सक्रिय होने पर पुलिस को अवगत कराएं और कहा कि पुलिस आपके लिए सदैव तत्पर है l इस मौके पर क्षेत्राधिकारी के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचंद्र,उप निरीक्षक आतिश जैन, कांस्टेबल मुकुल चौधरी,अंकित यादव,अमित कुमार आदि पुलिस बल मौजूद रहा l



