शामली

दिन दहाड़े महिला से पर्स उड़ाया

सोने के कुंडल व नकदी लेकर फरार हुआ चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में खरीदारी के दौरान एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ईस्सापुर खुरगान निवासी समीना पत्नी अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विगत सोमवार की देर शाम करीब छह बजे अपने मायके गांव तितरवाड़ा से ससुराल लौट रही थीं। इसी दौरान चौक बाजार स्थित छतरी वाले कुएं के पास किन्नू खरीदने के लिए रुकीं। किन्नू की ठेली पर खरीदारी करते समय उन्होंने एक हाथ में बैग टांगा हुआ था और दूसरे हाथ से रुपये दे रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनके बैग में हाथ डालकर ऊपर वाले हिस्से में रखा पर्स निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। पर्स में चार जोड़ी सोने के कुंडल तथा छह हजार रुपये नकद रखे हुए थे। कुछ देर बाद जब महिला ने बैग चेक किया तो पर्स गायब मिला, जिससे वह घबरा गईं। पीड़िता ने पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी, जिसमें एक युवक पर्स निकालकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कोतवाली कैराना पहुंचीं और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button