सिंगरौली
भारत पर्व के लिये नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत होगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेशानुसार 26 जनवरी, 2025 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर गौरव बैनल ने भारत पर्व के नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश गोमे को नियुक्त किया है।



