अमरोहा

गंगेश्वरी में भारतीय किसान यूनियन बी.आर. अंबेडकर की मासिक पंचायत

किसानों ने उठाईं जनसमस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 अमरोहा/ रहरा : गंगेश्वरी विकासखंड परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन बी.आर. अंबेडकर की मासिक पंचायत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से नहीं पहुंच पा रहा है। प्रमुख रूप से यह मांग उठाई गई कि जो लोग राशन कार्ड के पात्र हैं, उनके राशन कार्ड शीघ्र बनवाए जाएं। इसके साथ ही क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट पर चिंता जताई गई। किसानों ने कहा कि कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल अत्यधिक आ रहे हैं, जिनकी जांच कर समाधान कराया जाना चाहिए।
बैठक में हरि बाबा बांध से लेकर आसपास के मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की गई। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां लगी हैं, लेकिन वे चालू नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द चालू कराने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर जर्जर बिजली लाइनें घरों के ऊपर से गुजर रही हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है और बच्चे कई बार इसकी चपेट में आते-आते बचे हैं। इन लाइनों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की गई।
इसके अलावा कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए मकानों को मानक के अनुसार पात्र लाभार्थियों को आवंटित करने तथा जिन मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनकी चाबियां संबंधित परिवारों को सौंपने की मांग की गई।
इस मौके पर जफर राजा जिला उपाध्यक्ष, सूरजपाल प्रदेश सचिव, मलिक जिला सचिव, विपिन सम्राट जिला अध्यक्ष एससी/एसटी, मदनपाल सिंह मंडल अध्यक्ष, मनोज नगर, करण सिंह प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, देवकरण सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button