चौरई पुलिस की अनोखी पहल चालान नहीं, हेलमेट देकर दिया सुरक्षा का संदेश l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l चौरई सड़क सुरक्षा को लेकर चौरई पुलिस ने सराहनीय और मानवीय पहल करते हुए लोगों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
यह अभियान एसडीओपी चौरई भारती जाट के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया चालकों को न केवल यातायात नियमों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें हेलमेट देकर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना बताया गया। इस मौके पर नितेश ठाकुर, हिरेशी नागेश्वर, आर,सूर्योदय बघेल ,सैनिक दिलीप चौबे सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से यातायात नियमों के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया पुलिस ने चालान के बजाय हेलमेट देकर हमें समझाया ये ऐसे प्रयासों से लोग नियमों का पालन करेंगे और सड़कें सुरक्षित होंगी।



