गोड्डा

सदर अस्पताल में स्थापित मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण डीसीएलआर ने किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर अस्पताल में नवस्थापित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का अंतिम निरीक्षण जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (डीसीएलआर) रितेश जायसवाल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विनिर्माण कंपनी के स्टाफ सहित संबंधित तकनीकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में मॉड्यूलर ओटी की संरचना, निर्धारित तकनीकी मानकों, आधुनिक उपकरणों की गुणवत्ता एवं उनकी कार्यक्षमता की बारीकी से जांच की गई। डीसीएलआर रितेश जायसवाल ने सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मॉड्यूलर ओटी के संचालन से सदर अस्पताल में शल्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे मरीजों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे गंभीर रोगियों को जिले में ही उन्नत उपचार की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ओटी को शीघ्र संचालन में लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button