बरेली

मनोज हरित जीतकर फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बार एसोसिएशन के चुनाव में मनोज हरित ने 123 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। कड़े मुकाबले में मिली इस जीत के साथ ही अधिवक्ताओं ने दोबारा उन पर भरोसा जताते हुए संगठन की कमान उनके हाथों में सौंप दी। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और नारेबाजी के साथ खुशी का इजहार किया।
जीत के बाद मनोज हरित ने सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बार और अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की प्राथमिकताओं में न्यायालय परिसर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार, अधिवक्ताओं की सुरक्षा, युवा वकीलों के हितों की रक्षा और प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद प्रमुख रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष और समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
मनोज हरित की जीत पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और युवा वकीलों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक एकता की जीत बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button