अमरोहा

मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा /रहरा :  पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति5 विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रहरा एवं महिला थाना अमरोहा की महिला सुरक्षा टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शक्ति दीदी एवं बीट आरक्षियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अभियान के दौरान टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, स्कूलों के आसपास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को पैम्पलेट वितरित किए गए। इन पैम्पलेटों के माध्यम से 112, 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181, 108, 1930 (साइबर हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर उत्पीड़न अथवा अन्य अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए तत्पर है और शिकायतकर्ता की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति-5 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करना और उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाना है। अभियान को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button