बरेली

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दिवंगत विधायक श्याम बिहारी के परिवार से मिले

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार की दोपहर दिवंगत विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के शक्तिनगर स्थित आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी ने भी डॉक्टर श्याम बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से बातचीत की। विधायक डॉ० श्याम बिहारी लाल जी के निधनोपरांत उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत विधायक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस भावपूर्ण क्षण पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी , प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा,एवं सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह, सांसद, बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक राजीव अग्रवाल,  विधायक डॉ० राघवेंद्र शर्मा,  सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा, उत्तर प्रदेश रामगोपाल मिश्रा जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button