ललितपुर
भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान के मंडल प्रभारी बने पं.प्रमोद बबेले
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में अग्रणी रहकर कार्य करने वाले पत्रकार पं.प्रमोद बबेले को भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा तिवारी ने महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने महिला हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से पत्रकार प्रमोद कुमार बबेले को संगठन का मंडल प्रभारी मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं नव नियुक्त मंडल प्रभारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह पूरी कतव्र्यनिष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगें।



