ललितपुर

अन्ना पशु बर्बाद कर रहे किसानों की फसलें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी से जल्द कार्यवाही की मांग उठायी है। ग्राम पंचायत करमुहारा में अन्ना पशु/आवारा जानवरों द्वारा किसानों की फसलें नष्ट की जा रहीं हैं। इस सम्बन्ध में किसानों ने जिलाधिकारी को दिये पत्र में बताया कि उनके गांव में वन विभाग की रेंज बनी हुयी है, जिसमें अन्ना पशु/आवारा जानवर आकर गांव में आतंक मचाये हुये हैं। खेतों में घुसकर फसलों को खराब कर रहे हैं और भगाने पर किसानों पर यही अन्ना पशु हमला कर देते हैं। इससे फसलों को नुकसान व जान का खतरा भी बना हुआ है। जानवरों से ग्राम गुरसौरा, सांकरवारकलां, इकलगुवां, तिलहरी, नौहरकलां इत्यादि गांव प्रभावित है। किसानों ने जिलाधिकारी से आवारा जानवरों को गांव में आने से रोके जाने के लिए उचित कार्यवाही की मांग उठायी है। पत्र देते समय राघवेन्द्र यादव, रामन सिंह, गोविन्द यादव, मुलाम सिंह, रहीश, गब्बर आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button