बाराबंकी

सभासद ताज बाबा राइन आवास पर ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद में शहर के पूर्वी पीरबटावन वार्ड में वरिष्ठ सभासद भाई ताज बाबा राईन के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी के सुपुत्र युवा नेता अविरल कुमार सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गेट टू गैदर पार्टी एवं SIR जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने वाले युवाओं को सम्मानित करने तथा हज़रत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती रहमत उल्लाह आलेह के उर्स से लौटने वाले जायरीनो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बाराबंकी के महा गठबंधन के मा सांसद तनुज पुनिया जी ने अविरल सिंह के जन्मदिन का केक काट कर खिलाते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर मौजूद लोगों में सदर विधायक सुरेश यादव जी,नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि, सुरेन्द्र सिंह वर्मा,बार एसोशिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा जी,सपा नेता तारिक किदवई साहब,प्रीतम सिंह वर्मा,तारिक जिलानी,नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू, हाजी जाहिद,ओवेश सलमानी,उसामा अंसारी,हुमायूं नईम खान,मो आसिफ, हफीज सलमानी,रईस अंसारी, मो सलमान सल्लू,मो शरीफ मुन्ना,आदि सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button