ललितपुर
सड़क सुरक्षा माह के तहत जीआईसी जखौरा में जागरूकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में थाना जखौरा पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों का पालन, पैदल और वाहन चालकों की जिम्मेदारियां, तथा सुरक्षित ड्राइविंग नियमों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पुलिस ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन जैसी बातों पर विशेष जोर दिया। इस पहल का उद्देश्य है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली हानियों और मृत्यु दर को कम करना तथा युवा पीढ़ी में सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार ड्राइविंग की जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से सड़क सुरक्षा संबंधी सवाल भी पूछे।



