बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत गुरैया में चलाया जागरूकता अभियान l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की ग्रामीणों को दी गई l जानकारी अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड छिंदवाड़ा के सेक्टर क्रमांक-5 की ग्राम पंचायत गुरैया में आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। परामर्शदाता विनोद तिवारी, लता नागले, तृप्ति सिंह, जयप्रकाश सूर्यवंशी, आशीष साहू के निर्देशन में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान, शासन की योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण अभियान, नशा मुक्ति अभियान, चलाकर ग्रामीणों को जल ही जीवन है के महत्व को समझाया गया l कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण जनों एवं स्कूली छात्र-छात्रों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा से होने वाली हानि के बारे में बताया। जागरूकता कार्यक्रम में नवाकुंर संस्था पंचरत्न शिक्षा विकास समिति के सदस्य रूपेश बंदेवार, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्रायें चितेश डेहरिया, अखिलेश वर्खानिया, ऋचा भारद्वाज, सन्नी जंबोलकर, काजल महोवे, कुसुम मरकाम, वंदना देशमुख, सपना परतेती, राधिका सोनी, बबीता राऊत, ज्योति यादव, सुषमा शुक्ला, निकिता अहके, जयश्री घोडे, विक्की उईके, जोया खान, रोशनी खंडाते, रीना वासनिक, संध्या वासनिक, रोशनी पहाडे, रघुनंदन शर्मा, शिवानी शर्मा सुनीता पाठे, प्रदीप बिस्केले सहित उपस्थित रहे l



