राजनीतिराष्ट्रीय

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में बस दुर्घटनाग्रस्त

नौ लोगों की मौके पर ही मौत; कई घायल

नाहन। । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में नौ के करीब लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे।
स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।
एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जताया शोक-सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद राहत बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को उपचार के लिए हायर संगड़ाह, ददाहू और नाहन लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दुर्घटना पर सरकार की ओर से शोक जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से लाए जा रहे मरीजों के उपचार के लेकर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
बस हादसे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने जताया दुख-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हरिपुरधार में बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर प्राप्त हुई है। इस हृदयविदारक घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुख की घड़ी में उन्होंने अपने आगामी सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। वह इस समय पालमपुर से हरिपुरधार के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर मानवता के नाते अपना दायित्व निभाएं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक किया व्यक्त -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास एक निजी बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। दुर्भाग्यपूर्ण बस शिमला से राजगढ़ होते हुए कुपवी जा रही थी, तभी वह सड़क से उतरकर एक गहरी खाई में गिर गई। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उपमुख्यमंत्री ने भी जताया शोक-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक निजी बस के गहरी खाई में उतरने से 9 लोगों के निधन एवं कई यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में मारे गए लोगों को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवारों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुँच चुका है। ॐ शांति।’
सिरमौर जिला के हरिपुर धार में एक निजी बस के गहरी खाई में उतरने से 9 लोगों के निधन एवं कई यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button