गाजियाबाद

लोनी में धड़ल्ले से हो रहा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल, प्रशासन मौन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : लोनी क्षेत्र में रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। यह स्थिति आपूर्ति विभाग व जिला प्रशासन के जिम्मेदार विभागों की उदासीनता को दर्शाती है, घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली एजेंसियो को नियम व कानून की स्पष्ट  जानकारी होने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है आपूर्ति विभाग के   दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से कमर्शियल सिलेंडर सरकार ने निर्धारित कर रखे  हैं इसके बावजूद लोनी क्षेत्र के कई प्रमुख होटल व रेस्टोरेंट, ढाबे नियमित रूप से एक से अधिक घरेलू सिलेंडरों का उपयोग खुलेआम कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कुछ दुकानदारों को घरेलू सिलेंडर रखने पर टोका जाता है तो वे अभद्र व्यवहार पर उतर आते हैं, कई बार गाली-गलौज और मारपीट तक की नौबत आ जाती है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।
मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में ठेलों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े होटल-रेस्टोरेंट तक  में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग आम हो चुका है। इस संबंध में शिकायतें किए जाने के बावजूद रसद विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई  नहीं की गई है।
नियम विरुद्ध चल रहे इस अवैध सिलेंडर प्रयोग से जहां आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा है, वहीं सरकार को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button