साहेबगंज

साहेबगंज में नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई रफ्तार, DAWNयोजना के तहत सघन जन-जागरूकता कार्यक्रम

Drug-free India campaign gains new momentum in Sahibganj, intensive public awareness program under DAWN scheme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा साहेबगंज अखिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।डालसा सचिव विश्वनाथ भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाते है,बल्कि इसके गंभीर सामाजिक और कानूनी परिणाम भी होते हैं।उन्होंने युवाओं को साथियों के दबाव पीयर प्रेशर से सावधान रहने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।इस दौरान नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव,एनडीपीएस अधिनियम के तहत दंडात्मक प्रावधानों तथा विधिक सेवा संस्थानों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर और पोस्टर का भी प्रदर्शन किया गया तथा आमजन के बीच पंपलेट का वितरण भी किया गया।साथ ही नालसा की हेल्पलाइन संख्या 15100का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया,ताकि जरूरतमंद लोग समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा कीDAWNड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन योजना,2025के तहत संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं अन्य हितधारकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खतरों,इसके कानूनी परिणामों तथा निवारक,काउंसलिंग एवं पुनर्वास संबंधी उपायों के प्रति संवेदनशील बनाना है।अभियान का प्राथमिक लक्ष्य नशे की प्रारंभिक रोकथाम, काउंसलिंग और पुनर्वास के प्रति जागरूकता फैलाना है,ताकि विशेषकर हाशिए पर रहने वाले युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button