बेतुल

बैतूल 38 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर नारायण प्रसाद खवादे सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शिक्षा विभाग (कलेक्टर कार्यालय) में 38 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय सेवा प्रदान करने वाले भृत्य नारायण प्रसाद खवादे 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सहकर्मी, शुभचिंतक, मित्रगण एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री खवादे के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। अपने सेवाकाल के दौरान श्री खवादे ने विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया और अपने कार्यों से विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाया। उनकी सरलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोगी स्वभाव को सहकर्मियों द्वारा विशेष रूप से स्मरण किया गया।
सेवानिवृत्ति समारोह में खवादे परिवार की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत-वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button