पाकुड़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 सिख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन

National Road Safety Month 2026: Safety through learning, transformation through technology

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह2026के अवसर पर आज साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सड़क सुरक्षा सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की गई।इस अभिनव पहल का उद्देश्य आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है।इस क्रम में साहिबगंज जिले के प्रमुख स्थानों, बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,सभी सरकारी कार्यालयों एवं थाना परिसरों में सड़क सुरक्षा सेल्फी प्वाइंट लगाए गए,जहाँ वाहन चालकों एवं आम नागरिकों ने सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को नेक नागरिक बनने के महत्व के साथ साथ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने,हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन चलाते समय शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की।इस अवसर पर एमभीआई कुमार उत्कर्ष एवं अभिषेक मुंडा,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह,कार्यालय प्रधान मुकेश कुमार,रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर,आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश आम नागरिकों तक पहुँचाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button