पाकुड़

एसपी ने किया मालपहारी ओपी का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों का संधारण संतोषजनक

SP did annual inspection of Malpahari OP, maintenance of records was satisfactory

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, 09 जनवरी 2026 शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा मालपहारी ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपी परिसर एवं भवन की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। साथ ही सिरिस्ता से संबंधित अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों—जैसे दागी पंजी, प्राथमिकी पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, अपराध निर्देशिका पंजी, खतियान पंजी, गिरफ्तारी पंजी आदि—के रख-रखाव एवं संधारण का गहन अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरांत अभिलेखों एवं पंजियों का संधारण संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ त्रुटियों के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त, ओपी में लंबित कांडों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए ओपी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button