साहेबगंज

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, साहिबगंज में प्रेस वार्ता

Congress's nationwide protest against changes in MNREGA, press conference in Sahibganj

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। “मनरेगा बचाओ संग्राम” नामक इस राष्ट्रव्यापी जनांदोलन की शुरुआत के तहत शनिवार को देश के प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसी क्रम में साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश की आत्मा है और यह गरीबों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। यूपीए सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में मनरेगा को लागू किया गया था, जिसने बीते 20 वर्षों में ग्रामीण भारत में सामाजिक और आर्थिक क्रांति लाई है।
बरकतुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का निर्णय गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी और इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी।
आंदोलन की रूपरेखा
जिला अध्यक्ष ने आंदोलन की चरणबद्ध रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि—
11 जनवरी 2026 को गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध।
12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान।
30 जनवरी 2026 को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना।
31 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक जिला स्तरीय “मनरेगा बचाओ” धरना।
07 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव।
16 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक क्षेत्रीय एआईसीसी रैलियों का आयोजन।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर तक संघर्ष करेंगे और केंद्र सरकार की जनविरोधी मंशा को उजागर करेंगे। प्रेस वार्ता में मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, सतीश पासवान, मो. रिज़वान, अली कुरैशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button