गोड्डा
राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का पूर्णगठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। लोहियानगर विवाह भवन में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का पूर्णगठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री दिलीप वेद, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री चंदन तिवारी, संघठन मंत्री कन्हैयालाल की उपस्थिति में गोड्डा जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार ठाकुर, सह मंत्री अभिजीत सिंह, राहुल मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश दीप एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष सौरव सानडील, जिला अध्यक्ष अमित कश्यप एवं नगर अध्यक्ष जीत सिंह को बनाया गया। वहीं, संरक्षक गोड्डा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सतीश चंद्र पाठक को बनाया गया है। साथ ही सभी ने एक साथ शपथ लिया। सनातन की विचार धारा का संदेश विश्व हर घरों में पहुंचे।



