गोड्डा
गोड्डा अंडर-19 टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चतरा अंडर-19 को 151 रनों से किया पराजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गुमला में आयोजित जेएससीए के तत्वाधान में अंडर-19 के सुपर डिविजन के मुकाबले में गोड्डा अंडर-19 टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चतरा अंडर-19 को 151 रनों से पराजित किया। मैच में गोड्डा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए।
गोड्डा की ओर से वैभव यादव ने शानदार शतक जड़ते हुए 108 गेंदों पर 110 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी में 15 चौके शामिल रहे। इसके अलावा पियूष कुमार ने 33 एवं सचिन यादव ने 31 रनों का उपयोगी योगदान दिया। वैभव यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चतरा अंडर-19 की टीम 26.2 ओवरों में 125 रन पर सिमट गई। चतरा की ओर से पंकज यादव ने 33 गेंदों पर 41 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। गोड्डा की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही। कप्तान सौरभ कुमार मांझी ने 9.2 ओवरों में 45 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह गोड्डा के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं, कुमार हर्षित ने 3 ओवरों में 3 विकेट लेकर चतरा की बल्लेबाज़ी को झकझोर दिया। गोड्डा के टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपराजित रही है। जिला क्रिकेट संघ की ओर से टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी जीत में अपना योगदान दे रहे हैं। दौरान उपाध्यक्ष अमित बोस ने उम्मीद जताई है कि अगर यह प्रदर्शन जारी रहा तो कल कोडरमा के विरुद्ध जीत दर्ज कर टीम फाइनल में स्थान पक्का कर लेगी। दौरान सचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तनवीर अहमद इरफानी, संयुक्त सचिव मौसम ठाकुर, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार के अलावा डीसीए सदस्यों में दिव्य प्रकाश, सुर्य प्रकाश रंजन, सुजीत कुमार, सीताकांत कुशवाहा, इंतेखाब आलम आदि ने टीम गोड्डा को बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर बधाई दी है।



