खैरथल
मानव उत्थान सेवा समिति का सद्भभावना सत्संग समारोह शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मानव उत्थान सेवा समिति शाखा खैरथल की ओर से दो दिवसीय महान सदभावना एवं संत सम्मेलन पुरानी अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क मे शुरू हुआ
कार्यक्रम मे बद्रीनाथ हरिद्वार से आये संत महात्मा और साध्वियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया
समिति की ओर से रामबाबू गुप्ता व अशोक खंडेलवाल,सुरेश जाखड़ सहित अन्य भक्तजनों ने स्वागत किया
सम्मेलन में बद्रीनाथ हरिद्वार से सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज के आत्म अनुभवी शिष्य महात्मा साध्वी पार्वती बाई,महात्मा ज्ञानशब्दा नंद, साध्वी अनुरोध बाई, साध्वी मधुलता बाई सहित अन्य संतो के आत्म कल्याणकारी प्रवचन किया
संत श्री ने अध्यातम से उत्थान और भौतिकता से पतन को समझाया तथा प्रेरणादायक भजनों से जीवन के महत्व और वर्तमान की स्थिति पर मनमोहक भजन सुना भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया
प्रवचन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक जारी रहा फिर प्रसाद का वितरण किया गया


