गोड्डा
गोड्डा कॉलेज मैदान में साड़ी सोहराय पोरोब का भव्य आयोजन
पारंपरिक रंग में रंगे आदिवासी समाज के लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: आज दिनांक 9 जनवरी 20226 को गोड्डा कॉलेज मैदान में आदिवासी समाज के पारंपरिक पर्व साड़ी सोहराय पोरोब का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की अनुपम झलक देखने को मिली। डीजे, बाजा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीतों के साथ महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए। इस अवसर पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि साड़ी सोहराय पोरोब आदिवासी समाज की पहचान और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से संस्कृति को संजोने और नई पीढ़ी तक परंपरा पहुंचाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत और सामूहिक नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।




