अमेठी

धान खरीद लक्ष्य के करीब ,1.08 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

किसानों को 246 करोड़ का भुगतान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को जिले में धान खरीद अपने निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। जिले में अब तक 1 लाख 8 हजार 370 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 77 प्रतिशत है। किसानों को 246 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
जिले भर में कुल 109 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। अब तक 17 हजार 311 किसानों से धान खरीदा गया है। कुल 22 हजार 608 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराया था।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सभी 109 केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया लगातार जारी है और जिला अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर उनके धान का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button