अमेठी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक -सडक दुर्घटनाओं को रोकने और सुगम यातायात व्यवस्था पर जोर

बंद कराए जायेंगे पार्किंग स्थल न रखने वाले ढाबे और बड़े रेस्टोरेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नये साल में सड़क सुरक्षा समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में डी एम संजय चौहान ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत ए आर टी ओ को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान तेज करने के साथ पार्किंग स्थल न रखने वाले ढाबों को बंद कराने के निर्देश दिए। डी एम ने सड़क दुघर्टनाओं पर रोक लगाने और सुगम यातायात व्यवस्था हेतु कारगर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट, सड़क सुधार कार्यों तथा यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रोड पैच सुधार, रिफ्लेक्टर एवं रोड मार्किंग के कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए, बैठक में स्कूली वाहनों एवं बसों की नियमित जांच, फिटनेस एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर दृश्यता बढ़ाने, टोल प्लाजा पर कांटा, क्रेन, कटर व एम्बुलेंस की उपलब्धता, तथा प्रमुख चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था, संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि चालान एवं जुर्माना की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए, साथ ही जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक -पिछली कार्यवाही के अनुसार पूर्ण किए गए कार्य
1-ए आर टी ओ ने 14स्कूल वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया
2-बस स्टेशन इन्हौना पर दो कार्मिक तैनात किए गए
3-टैक्सी स्टैंड, पार्किंग और बेडिंग जोन के लिए गौरीगंज में दो स्थान चयनित किए गए हैं
4-राजामऊ नहर पटरी की मरम्मत के लिए एन एच ए आई ने 1.20करोड रु का आगणन शासन को भेजा है
5-पुलिस विभाग की ओर से ई रिक्शा के कागजात चेक करके उनका चालान किया जा रहा है
6-ई रिक्शा रूट प्रणाली के लिए कलर कोड तय कर दिए गए हैं।
7-जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन प्रक्रिया के अधीन है
8-ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेट्रो रेफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं।
9-गौरीगंज जगदीशपुर राज्य मार्ग पर डी एम आवास के पास रिपीटेड बार का कार्य करा दिया गया है।

 

सड़क दुर्घटनाओं में 14 फीसदी वृद्धि, पुलिस ने 3388वाहनों का चालान किया

अमेठी। सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत तमाम प्रयासों के बावजूद घने कोहरे के कारण पिछले एक महीने में अधिक सड़क दुघर्टनाएं हुई हैं। दुर्घटनाओं में पिछले महीने के मुकाबले लगभग 14फीसदी वृद्धि हुई है।एक महीने के भीतर पुलिस ने 354चालान किए हैं। जनवरी से दिसंबर तक कुल 3388वाहनों का चालान हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button