गोड्डा

प्लास्टिक में सामान देने पर दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में एकल प्रयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से नगर प्रशासन ने सघन अभियान चलाया। विभागीय निर्देश के तहत नगर प्रशासक अरविंद प्रसाद अग्रवाल के आदेश पर गठित विशेष टीम ने मोहनपुर चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों की दुकानों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले  दुकानदारों से कुल 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।नगर प्रशासन ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले, जूट बैग, कागज से बने थैले, बायोडिग्रेडेबल पैकेट अथवा पुनः उपयोग योग्य कैरी बैग का ही इस्तेमाल करें।अधिकारियों ने बताया कि एकल प्रयोग प्लास्टिक पर्यावरण, जल स्रोतों और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।नगर पंचायत का उद्देश्य महागामा को साफ-सुथरा और पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी। अभियान में नगर पंचायत के कर्मी, पर्यवेक्षक मो. फिरोज अंसारी तथा राजस्व निरीक्षक गुड्डू कुमार, चंदन कुमार और राजकुमार यादव उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button