शामली
दो अलग-अलग मामलों में महिला व युवती लापता, थाने में दी गई तहरीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे में दो अलग-अलग मामलों में महिला व युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों को लेकर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बरामदगी की मांग की है।कस्बे की जन्नत कॉलोनी निवासी साजिद पुत्र नफीस ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान घर पर अकेली मौजूद उसकी पत्नी रेशमा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को शीघ्र बरामद किए जाने की मांग की है। दुसरी और कस्बे के एक अन्य मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने भी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री घर से नगदी व जेवरात लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़ित ने पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग तहरीर प्राप्त हुई हैं। दोनों मामलों में जांच की जा रही है और शीघ्र ही लापता महिला व युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


