बरेली
लॉ चैंबर्स पर भीम आर्मी महानगर की समीक्षा बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : चौपला स्थित बरेली लॉ चैंबर्स पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन की महानगर इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू ने की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर तहसील बरेली के मुख्य प्रभारी सैम मैसी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



