तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांगता शिविर समापन समारोह में पहुंचे झारखंड के राज्यपाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली थाना इज्जतनगर के गांव आसपुर खूबचंद स्थित एस0 एस0 मेडीकल कॉलेज में लायंस क्लब मेलिवन जोंस के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिवयांगता शिविर का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का लायंस श्रीकुमार अध्यक्ष,नरेश अग्रवाल, डॉ सुबोध दीक्षित, शशिभूषण अग्रवाल, डॉ सुषमा दीक्षित, अरूण भार्गव ने बुके देकर सम्मानित किया।श्री गंगवार ने कहा दिव्यांगों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। पैंतीस बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का मौका मिलेगा। कैंप संयोजक श्रीकुमार ने बताया डॉ आर0 ए0 अग्रवाल डॉ एके पांडेय, डॉ आर0 ए0 गंगवार, डॉ प्रवीन अग्रवाल, डॉ राजन दीक्षित की विशेषज्ञ टीम ने दिव्यांग बच्चों का सफल आॅपरेशन किया।इस दौरान लायंस राकेश अग्रवाल,नरेश खण्डेलवाल, मुकेश गोयल,पंकज गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विनोद खेतान,सलव बंशल, उदित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।




