रामपुर शाहबाद

बेटी को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार पर की रिपोर्ट दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
रामपुर शाहबाद। ग्राम हिम्मतपुर निवासी छोटे सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले शिवम व उसके सहयोग करने वाले तीन अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छोटे सिंह का कहना है कि उसकी पुत्री कक्षा 9 पास है और बालिग है।उसने अपनी पुत्री का रिश्ता ग्राम कोका वास नवादा जिला संभल क्षेत्र में किया था। पांच फरवरी 2026 को उसकी बारात आनी थी और विवाह की सभी तैयारियां भी चल रही थीं परंतु गांव का ही एक युवक शिवम उसे वहला फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि जाते समय उसकी पुत्री पचास हजार नगद, गहनें व अन्य सामान भी लेकर चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम हिम्मतपुर निवासी शिवम उसके तीन अन्य साथी सुमित,विशाल, बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button