गोड्डा

मंडल कारा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित नालसा (नशे के प्रति जागरुकता और नशा मुक्त भारत योजना ) 2025 के तहत आयोजित जन जागरुकता अभियान के सातवें दिन रविवार को मंडल कारा परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों ने जिंदगी को हां व ड्रग्स को ना का संकल्प लिया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि नशा ड्रग्स का हो, शराब का या अन्य पदार्थों का हो। वह जिंदगी के लिए घातक होता है। इन दिनों युवाओं में ड्रग्स की लत लग गई है। यह देश के विकास व पारिवारिक संचरणा का सबसे बड़ा बाधक है। नशा करने वालीे को अपने आप की सुधि नहीं रहती है। इस कारण उसे अच्छे-बुरे का ज्ञान नहीं रहता है। ऐसे में बड़ा से बड़ा अपराध करने में भी उसे हिचक नहीं होती है। इसीलिए नशा मुक्त भारत बनाने को लेकर यह अभियान चलाया गया है। आठ दिनों के कार्यक्रम का आज सातवें दिन नशा नहीं करने का संकल्प लिया गया। इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एलएडीसी चीफ संजय सहाय सहित अजीत कुमार, रीतेश कुमार सिंह, लीली कुमारी, आयुष राज, जेलर प्रियरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button