अमेठी

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की त्रैमासिक बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी के जिला कार्यालय पर त्रैमासिक बैठक जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस बैठक में टीकरमाफी, रामगंज, भादर, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर और नगर अमेठी के व्यापारी और पदाधिकारी बंधुओं ने कई व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
जिसमें कुछ समस्याओं को तुरंत अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया गया ।कुछ समस्याओं को जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।
इस मौके पर कई व्यापारी बंधुओ ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और नये पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए। कुछ पदाधिकारियों को संगठन में शिथिल रहने के लिए उन्हें दिशा-निर्देश भी दिये गए ।प्रमुख तीन समस्याओं के लिए जिलाधिकारी महोदय से समय लिया गया।
अमेठी में स्थित अस्थाई पुलिस लाइन को शीघ्र ही ही यहां से हटकर स्थाई पुलिस लाइन में किया जाए और मंडी समिति की जगह को व्यापारियों के लिए आवंटन किया जाए जिससे व्यापारी को व्यापार करने की सुविधा मिल सके और अमेठी सगरा तिराहा पर मंडी ना होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
अमेठी नगर पंचायत बहुत ही पुराना नगर पंचायत है। यहां पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसकी समस्या को उद्योग बंधु की बैठक में अवगत कराया गया था। आज तक इस समस्या से निजात नहीं हो पाया। अमेठी में तीन शौचालय है जो पूर्णता जर्जर है। उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पंचायत को निर्देश दिया गया था। की शौचालय को नेडा से हैंडोवर लेकर सभी शौचालय की मरम्मत कर दिया जाए आज तक कार्य नहीं होपाया है । बाहर से आने वाले व्यापारी आमजन महिलाओं को शौचालय न होने से असहजता महसूस करते हैं।
नगर पंचायत अमेठी द्वारा आवंटित दुकानों का मनमानी तरीके से दुकानों का लगभग 6 गुना किराया बढ़ा दिया गया है। जोकि सरकार के मानसा के अनुरूप नगर पंचायत में किराया बढ़ाया है सभी व्यापारियों को 99 साल के लिए दुकानों का आवंटन किया गया था।इस वजह से किराया बढ़ने से व्यापारियों में रोष है। जो किराया आवंटन के समय निर्धारित जो शुल्क निर्धारित था वही वसूला जाए।टीकरमाफी बाजार में मालती नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना हो सकती है अतः प्रशासन के द्वारा पुल को दुरूस्त कराने की चर्चा की गई। हिमांशु अग्रहरि को जिला संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया, कृष सोनी को युवा नगर अध्यक्ष अमेठी मनोनीत किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं इस बैठक में आज जो भी व्यापारियों ने अपनी परेशानी बताई है उसके लिए जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।इस बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल ने किया। टीकरमाफी बाजार के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, भादर से मोहम्मद कलाम, जिला प्रभारी रामजी अग्रहरि, आजम राईन, नगर अध्यक्ष अमेठी सोनू कसौधन, जिला महामंत्री राहुल लोहिया नगर महामंत्री संदीप अग्रहरि, हिमांशु कसौधन, सुरेश मौर्य, हर्षित बरनवाल, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य, कमल अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, चित्रांशु जायसवाल, मोनू सोनी, संदीप मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रूचि पांडे, उर्मिला गुप्ता, मीनू कश्यप, मो. अब्बास, बृजेश तिवारी, रामकृष्ण तिवारी डी. के. यादव और हिमांशु अग्रहरि, हनी जायसवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button