गाजियाबाद

गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद। जनपद में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालय अब प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे।
यह आदेश जिलाधिकारी, गाजियाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को ठंड से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव की तरफ से जारी पत्र में  स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button