शामली

सड़क हादसों में मिनी बस की टक्कर से तीन घायल

अलग हादसे में महिला गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के एलम बाईपास पर सड़क हादसा हो गया। मिनी बस द्वारा बाइक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी गई, जिससे बाइक सवार दो युवक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र निवासी सावन पुत्र रोशन अपने साथी सूरज पुत्र राजेन्द्र के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी अपनी बुआ बाला पत्नी जीत सिंह को लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एलम बाईपास पर पहुंची, पीछे से आ रही एक मिनी बस ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुसरी और एक अन्य सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी महिला सरोज पत्नी संजय अपने पुत्र ऋतिक के साथ बाइक पर सवार होकर  गमी में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही बाइक सवार  दिल्ली–सहारनपुर रोड स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट पहुंची, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिला को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button