बरेली
12 किलो चाइनीज मांझा बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास एक बोरी में चाइनीज मांझा लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना फैसल बताया। वह शहर के काकर टोला मोहल्ले का रहने वाला है। उसने बताया कि करीब साढ़े 12 किलो मांझा उसके पास है, जो उसने ही तैयार किया था। बाजार में बिक्री करने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मकर संक्रांति के दिन शहर में बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की जाती है। बाजार में पतंगों और धागे की बिक्री हो रही है। इसकी आड़ में कुछ दुकानदार चोरी-छिपे चाइनीज मांझे भी बेचते हैं। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर अभियान भी चलाती है। इसी क्रम में एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया है।



