गोड्डा

गोड्डा में पप्पु अंसारी हत्या कांड को कामरेड गीता मंडल ने बताया मोबलीचिंग

 पप्पु अंसारी को मवेशी चोरी करते नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
चंदा मांगने के विवाद पर किया गया हत्या
 गोड्डा। पिछले दिनों पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति रानीपुर निवासी पप्पु अंसारी को ग्रामीणों द्वारा पीट पीट कर हत्या किए जाने को लेकर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह देवघर के जिला परिषद सदस्य गीता मंडल के अध्यक्षता में चार सदस्य टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर आवश्यक पूछताछ किया। मृतक पप्पू अंसारी के घर पहुंच परिजनो से किए मुलाकात किया। प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि पप्पू अंसारी को पप्पू अंसारी को ग्रामीणों द्वारा चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद को लेकर पीट पीट कर हत्या कर दिया गया था, न कि मवेशी चोरी करते। इसको लेकर CID जांच कर दोषी को अविलंब सजा देने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बाते कही।
  वहीं, भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह देवरी जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी ने पप्पू अंसारी हत्या कांड मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर उठाया सवाल। कहा कि 20 – 25 व्यक्ति के भीड़ द्वारा पप्पू अंसारी को पीट-पीट कर हत्या कर दिया है, यह घटना पूरी तरह से मोबलीचिंग है और इस पर सरकार को उन दोषियों को चिन्हित कर कड़ी सजा दिलाने की कही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह जांच रिपोर्ट को विधानसभा तक पहुंच कर ही दम लेंगे। कामरेड गीता और उस्मान ने संयुक्त रूप से बताया कि भाकपा माले के राज्य मंत्री के निर्देश के आलोक में पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट लिया गया है। भाकपा माले के चार सदस्यीय टीम में गीता मंडल व उस्मान अंसारी के साथ गोड्डा जिला पूर्व जिला मंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, जिला कमेटी सदस्य रफीक अंसारी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button