बरेली
जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, ओपीडी के अंदर तक लगी कतार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ इलाज कराने पहुंची। हालत यह रही कि पर्चा काउंटर पर कई बार धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की कतार ओपीडी के अंदर तक पहुंच गई। दोपहर 12 बजे तक 1700 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। मरीज में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही सीने में जलन, दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पेट संबंधी बीमारियों की परेशानी वाले मरीज अधिक रहे। सोमवार को ओपीडी में दो चिकित्सक अवकाश पर होने की वजह से नहीं बैठे। इसकी वजह से भी मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ा।



