सिंगरौली
सरई तहसील में 12 सदस्यीय टीम लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ खनुआ वृत्त के बाबू ट्रैप।
जमीन नामांतरण के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की गई थी 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ रीवा लोकायुक्त की टीम ने पकड़ी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की छापा मारा कार्यवाही लगातार जारी है रिश्वतखोरों पर सिंगरौली जिले में 12 सदस्यीय टीम ने सरई तहसील के खनुआ वृत्त के बाबू लखपति सिंह 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि सरई तहसील के ख़नुआ वृत्त के नायब तहसीलदार और बाबू लखपति सिंह द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी जमीन नामांतरण के एवज में आवेदक रामनारायण शाह से बाबू ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी फरियादी ने लोकायुक्त टीम को शिकायत की गोपनीय जांच में मामला सही पाया गया। जिसे खनुआ वृत्त के बाबू लखपति सिंह को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बाबू को रंगे हाथों पकड़ लिया लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही और पूछताछ जारी है। लोकायुक्त की कार्यवाही लगातार जारी है लोकायुक्त की छापामार से सिंगरौली में मचा हड़कंप यह कार्यवाही रीवा लोकायुक्त पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मुहिम का हिस्सा है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बताया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्यवाही जारी रखेंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



