भरत पुर

पौष बड़ा महोत्सव प्रसादी से महका हनुमानजी दरबार ।

कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में पौष बड़ा प्रसादी वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर : कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में भक्ति और शक्ति और सेवा का अनुठा संगम देखने को मिला जहां श्रद्धालुओं को भीषण सर्दी से राहत के लिए पौष बड़ा महोत्सव प्रसादी वितरण करते हुए समुचे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। जहां श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड और ठिठुरन के बीच हनुमानजी के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण देते हुए अपनी हाजिरी लगाकर पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण की।वहीं दूसरी ओर कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा, डव्वू जती ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के सेठ गूजरमल चैरिटीटेवल ट्रस्ट धर्मशाला में अग्रवाल समाज भुसावर के नव बर्ष 2026, मिलन समारोह एवं पौष बड़ा महोत्सव प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्थानीय लोगों और सेवादारों ने पूरी तन्मयता के साथ पौष बड़ा प्रसादी तैयार करते हुए कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में वितरण किया गया। जहां कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में पौष बड़ा प्रसादी वितरण की सुचना मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन करते हुए कतारबद्ध खड़े हो कर पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण करते हुए अपनी अरदास लगाकर भगवान के जयकारों से गूंजायमान करते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। इस पावन अवसर पर सभी कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा जिन्होंने सिद्ध कर दिया कि सामुहिक प्रयासों और जनसहयोग से किए गए कार्य से ना केवल सफल होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button