सिंगरौली
सिंगरौली में खाद्य अधिकारियों का संरक्षण या मिलीभगत?
हितग्राहियों के हक के अनाज में 1 किलो की कटौती जारी..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर गरीबों के हक के राशन में खुलेआम कटौती का खेल जारी है। मामला चितरंगी विकासखंड के बड़कुड़ ग्राम स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का है, जहां हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से 1 किलो कम अनाज दिया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया था, इसके बावजूद कटौती की यह अवैध व्यवस्था आज भी बदस्तूर जारी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो दुकान संचालक पर कोई कार्रवाई हुई और न ही व्यवस्था में कोई सुधार आया।
ऐसे में सवाल उठता है कि—
क्या खाद्य अधिकारियों का इस दुकान को संरक्षण प्राप्त है?
या फिर यह पूरा मामला मिलीभगत और निजी स्वार्थ से जुड़ा हुआ है?
गरीब परिवारों के हिस्से का अनाज इस तरह काट लेना सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं की मंशा पर सवाल खड़ा करता है.?
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर कार्रवाई होती है..



