मेरठ

राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में विचार गोष्ठी

युवा नेतृत्व और विकसित भारत पर हुआ मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में “युवा नेतृत्व और विकसित भारत” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा।
क्लब निदेशक आयुष गोयल एवं पीयूष गोयल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सच्चे आदर्श और मार्गदर्शक थे। उन्होंने युवाओं को देश के निर्माण की धुरी बताते हुए कहा था कि ऊर्जावान और जागरूक युवा देश की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखते हैं।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का मेरठ से गहरा ऐतिहासिक संबंध रहा है। वे सितंबर 1890 से जनवरी 1891 तक मेरठ में रहे और नगर निगम टाउन हॉल स्थित पुस्तकालय में योग, अध्यात्म, दर्शन और पुराण जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों का अध्ययन किया। उन्होंने युवाओं को अनुभव के माध्यम से निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने युवाओं से आत्मविश्वास, निडरता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एकता चौधरी ने किया। अंत में प्राचार्य अनीता राठी ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. स्वर्णा, डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. दीपा त्यागी, मनी भारद्वाज, डॉ. दिशा दिनेश सहित अनेक शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button