छिंदवाड़ा

ग्राम माचागोरा डेम समीप श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व रामकथा का आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा : माचागोरा चौरई पांढुर्णा जिले के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नि शालिनी साहू एवं भाजपा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल ने चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माचागोरा में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया । सांसद की धर्मपत्नि ने श्रीराम कथा का श्रवण किया और धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवचन करता दीपिका देवी के द्वारा कही गई,रामायण की बात यहाँ तक सीमित न रखें,अपने घर तक रामायण की बातों को ले जाएँ और महाभारत को घर से निकालें एवं शैलेन्द्र बब्लू पटेल ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रेरणा स्रोत शालिनी साहू हमारे विधान सभा क्षेत्र के ग्राम माचागोरा मे पधारी है,मैं उनके पूरे साथियों सहित इस कार्यक्रम एवं ग्राम माचागोरा में स्वागत वंदन करता हूँ और कहा कि गुरु में अभी अभी मन में सोच रहा था कि इस ग्राम का नाम माचागोरा नहीं मातागौरा होना चाहिए था । यह मातागोरा का स्थान या माँ भगवती का स्थान हैं उसी माँ भगवती की कृपा से इस गाँव में इतने भव्य आयोजन होते हैं। मैं आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं । कि आप इतने इतने अच्छे – अच्छे धार्मिक आयोजन करते हैं। साथ आपको सूचना देता हूं कि सांसद महोदय रामेश्वरम धाम में 17 से 25 मार्च 2026 को 1008 कुण्डीय यज्ञ करा रहे हैं जिसको भी राजा, रानी बन्ना हैं बन सकते हैं कोई शुल्क नहीं हैं वहाँ पर रहने खाने और स्वल्पाहार की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी वह समय चैत्र नवरात्र का समय रहेगा,आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में यज्ञ में यजमान बनकर धर्मलाभ लेवे और भगवान आपकी मनोकामना पूरी करें मैं यही मंगल कामना सांसद महोदय की ओर से करता हूं। पुनःव्यास गादी को नमन व प्रणाम ।इस दौरान सांसद महोदय की धर्मपत्नि शालिनी साहू एवं उनकी साथीगण, शैलेन्द्र बब्लू पटेल, भाजपा कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा, महामंत्री सौरभ भार्गव,सरपंच संघ अध्यक्ष परसराम वर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा कुंडा मंडल संदीप राय ,आयोजन समिति सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों बडी संख्या में उपस्थित दान दाताओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button