पाकुड़

ठंड से राहत के लिए मुखिया मु० अबू ताहेर ने किया कंबल वितरण

To provide relief from the cold, village headman Muhammad Abu Taher distributed blankets. Open in Google Tr

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत के मुखिया मु० अबू ताहेर ने बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर मुखिया मु० अबू ताहेर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया को दुआएं दीं और आभार प्रकट किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के कई ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button