खैरथल

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 13 जनवरी को अलवर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर

करेंगे कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव मंगलवार (13 जनवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय वन मंत्री दोपहर 12 बजे भिवाड़ी मोड़ सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे गांव गहनकर स्थित बाबा कमल नाथ आश्रम, दोपहर 2 बजे मारुत नंदन फैक्ट्री के पास, खैरथल में बाबा बंदा सिंह बहादुर बाइपास का शिलान्यास तथा दोपहर 2:10 बजे होटल ग्रीनलैंड, खैरथल में रेलवे ओवरब्रिज, जल परियोजना कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है।
इसके अलावा दोपहर 3:30 बजे खैरथल स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम, सायं 4 बजे आदर्श कॉलोनी, आनंद नगर, खैरथल में गुरु मंगल गिरि संन्यास आश्रम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं सायं 5:15 बजे कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीआईआईए कार्यालय में भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button