बरेली

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प रन में दौड़े युवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अंतर्गत समस्त संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने  को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प रन में भाग लिया। स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प रन में प्रातः 10 बजे से रामलीला ग्राउण्ड नवाबगंज से बाईपास होते हुये अम्बेडकर पार्क, नवाबगंज तक युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।
संकल्प रन का शुभारंभ रामलीला ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक  डॉ0 एम0पी0 आर्या, नगरपालिका चेयरमैन  नीरेन्द्र राठौर, राजश्री ग्रुप के चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर संकल्प रन को रवाना किया। साथ ही स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर केक काटकर उनके विचारों से युवाओं को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में युवाओं को स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बजाय भारतीय उद्योगों और किसानों के समर्थन का आह्वान किया। साथ ही स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने की सलाह दी। समापन समारोह में चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि युवा राष्ट्र की रीढ़ है। युवा हैं तो कुछ भी सम्भव है और आज की यह स्वदेशी संकल्प दौड़ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपनों का पीछा करने की संकल्प दौड़ है। राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुशल चिकित्सकों द्वारा रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श, उपचार व मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो0 साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो0 पंकज कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ0 मुकेश पाल गंगवार, डॉ0 सी0पी0गंगवार, सुरेन्द्र सिंह, डॉ0 सुचेता, डॉ0 शोएब खान, डॉ0 सुभाष रावत, डॉ0 सुमिता सिंह, इं0 अनुज वर्मा, हरीश गंगवार, ओमपाल गंगवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 स्वतन्त्र गुप्ता ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button